18जेएनडी05-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झांज कलां में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि, स्टा
जींद। केंद्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झांज कलां में 10वीं और 12वीं कक्षा में मेरिट हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मीढ्ढा के प्रतिनिधि डॉ. रुद्राक्ष मिड्डा ने कहा कि विद्या जीवन को सही दिशा देती है और सफलता के शिखर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अध्यक्षता करते हुए डॉ. रमेश धारीवाल ने कहा कि शिक्षा केवल अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र और व्यक्तित्व निर्माण का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया। सरपंच सुनील गोयत ने विद्यालय में प्रार्थना सभा और सामूहिक कार्यक्रमों के लिए शेड निर्माण की मांग रखी। केंद्रीय आर्य युवक परिषद के जिलाध्यक्ष कृष्ण दहिया ने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर रवि दत्त शास्त्री, जयप्रकाश दहिया, डॉ. रघुवीर भी मौजूद रहे। संवाद