04जेएनडी16: बुढ़ाखेड़ा गांव में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए सरपंच। स्रोत : स्कूल
जुलाना। बुढा खेड़ा लाठर गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शहीद मेजर संजीव लाठर की शहादत को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। मेजर संजीव लाठर की पत्नी तहसीलदार शालिनी लाठर की ओर से भेजी गई सम्मान राशि से सरपंच अनिता चौहान और स्टाफ सदस्यों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। बीते सत्र में कक्षा 12वीं के सभी संकायों और 10वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को दस-दस हजार रुपये की सम्मान राशि भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पांच-पांच हजार रुपये की राशि वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राध्यापिका सुमन हुड्डा ने की गई। मुख्यअतिथि सरपंच अनिता चौहान ने कहा कि शहीदों के बलिदान की बदौलत हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इस अवसर पर देवेंद्र चौहान, रोहित, आशीष कुमार, रश्मि लाठर, रमन कुमारी मौजूद रहे।