फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, स्कूल अपग्रेड करवाने की उठाई मांग

विज्ञापन
स्कूल अपग्रेड करवाने की मांग को लेकर लघु सचिवालय में पंहुचे कंडेला के ग्रामीण। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। कंडेला गांव में राजकीय प्राथमिक कन्या माध्यमिक विद्यालय को अपग्रेड करवाने की मांग को लेकर वीरवार को ग्रामीणों ने एसडीएम मेजर गायत्री अहलावत को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने ग्रामीणों को उनकी मांग पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कंडेला खाप के अध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में ग्रामीण लघु सचिवालय में पहुंचे। उन्होंने बताया कि गांव में राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला है। छात्राओं की संख्या भी अच्छी है। आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें दूसरे स्कूल में जाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि स्कूल को अपग्रेड कर मिडल स्कूल बनाया जाए, ताकि छात्राओं को नजदीक ही शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि स्कूल स्टाफ में गणित तथा सामाजिक विज्ञान विषय के अध्यापकों की कमी है। जिससे छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने मांग की कि स्कूल में स्टाफ उपलब्ध करवाया जाए। इस अवसर पर संतलाल, गुलाब, सुभाष, कुलविंद्र, राजीव, जगदीश, वेदपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें