फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान का उजियारा फैलाने पर मिला सम्मान

विज्ञापन
भीम रत्न अवॉर्ड के साथ नेहा और मुस्कान। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
नरवाना। नरवाना की धर्म सिंह कलोनी में रहने वाली नेहा भारती व मुस्कान मेहरा पिछले तीन वर्ष से 50 गज के कच्चे मकान में बच्चों को निशुल्क शिक्षित करने का काम कर रही हैं। नेहा भारती ने अपने भाई सचिन के साथ मिलकर इस पाठशाला को अपने घर पर तिरपाल लगाकर शुरू किया था। इन बच्चों को हर महीने कॉपियां, किताबें भी यह दोनों बहनें निशुल्क देती हैं।
विज्ञापन

मुस्कान मेहरा एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ गायिका है। कार्यक्रम करते हुए जो सहयोग समाज से मिलता है। वह पैसा भी इस पाठशाला के संचालन मे लगाती है। इनके इस काम को देखते हुए रोहतक की नेहरू कॉलोनी में डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में वीरवार को दोनों बहनों को आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में हरियाणा भीमरत्न अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। इनको यह सम्मान एससी पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान डॉ. अशोक रंगा ने दिया। इस दौरान डॉ. आंबेडकर महासभा हरियाणा के महासचिव परमहंस चोपड़ा ने बताया कि संस्था ने हरियाणा भर के 125 सोशल एक्टिविस्ट व लगभग 10 संस्थाओं को यह अवार्ड देकर सम्मानित किया। नरवाना के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नेहा भारती व मुस्कान मेहरा को मिले इस सम्मान के लिए उनको बधाइयां देकर भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें