08जेएनडी17: एसडीएम को ज्ञापन सौंपते एससी समाज के लोग। संवाद
जुलाना। कौशल रोजगार निगम में एससी समाज के आरक्षण की मांग को लेकर सोमवार को समाज के लोगों ने एसडीएम अजय सिंह को ज्ञापन सौंपा।
संत कबीर दास समिति जुलाना के प्रधान महीपाल नागर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 22 जून कबीर जयंती के दिन हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत आगामी भर्तियों में ओबीसी लिए आरक्षण के प्रावधान की घोषणा कर दी थी, लेकिन एससी वर्ग के ऐसा कोई प्रावधान या घोषणा नहीं की। कौशल रोजगार निगम का गठन 2022 में हुआ था। इसके बाद सरकारी विभागों की भर्तियां इसी माध्यम से हो रही हैं और उसमें ओबीसी को आरक्षण देने का प्रावधान की घोषणा कर दी गई लेकिन एससी वर्ग की अनदेखी की गई। उन्होंने सरकार से मांग है कि पिछड़े वर्ग से भी निचले स्तर पर एससी वर्ग के भी आरक्षण प्रावधान अवश्य करें। इस अवसर पर सचिव मनजीत आर्य, मा. विनोद सोलंकी, अनिल , विनोद नागर, सोनू लाडवाल, अमन लाडवाल, सोनू स्टैरिंग, अनिल नागर, धर्मबीर, प्रवीण नागर, सन्नी नागर मौजूद थे।
08जेएनडी17: एसडीएम को ज्ञापन सौंपते एससी समाज के लोग। संवाद