जींद। बीपीएल परिवार के विद्यार्थियों को फीस में छूट देने की मांग को लेकर इनसो ने वीरवार को चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) के वीसी को जिला प्रधान दीपक देशवाल की अध्यक्षता में ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा उन्होंने जिला के सभी कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटों की बढ़ोतरी कर दस दिन के लिए एडमिशन पोर्टल खोलने की मांग की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक देशवाल ने कहा कि बीपीएल परिवार के विद्यार्थियों को फीस में छूट दी जाए, ताकि पैसों के अभाव में कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रह जाए। साथ ही साथ सभी कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीट बढ़ाकर 10 दिन के लिए दाखिला पोर्टल खोला जाए ताकि जो छात्र अभी तक किन्हीं कारणों से दाखिला नहीं ले पाए, उनको अवसर मिल सके। देशवाल ने बताया कि हमारा सविधान हमें शिक्षा का मौलिक अधिकार प्रदान करता हैं और सरकार की जिम्मेदारी बनती हैं कि वह हर छात्र के लिए शिक्षा की व्यवस्था करें। इनसो का उद्देश्य है कि हर छात्र को दाखिला मिले। इस अवसर पर इनसो के राष्ट्रीय सयुंक्त सचिव रोहित बिघानिया, रविंद्र सैनी, नवीन मलिक, रोहित, संजीव, सपना, अंजलि रेढू, तम्मना, प्रियंका यादव मौजूद रहे।