03जेएनडी36: जलेबी चौक पर गोवंश को रखने की मांग को लेकर धरने पर बैठा संत कृष्णाश्रम दंडी स्वामी।
- फोटो : शहर में प्रभात फेरी निकालकर नगर कीर्तन करते सिक्ख समाज के लोग। स्रोत संवाद
जींद। गोवंश संरक्षण की मांग को लेकर कृष्णाश्रम दंडी स्वामी ने जलेबी चौक पर धरना दिया है। उन्होंने गोवंश के लिए अस्थाई स्थान जलेबी चौक की प्रशासन से मंजूरी की मांग की थी, लेकिन यहां पर ट्रैफिक को देखते हुए प्रशासन ने ना मंजूर किया। इसको लेकर वे धरने पर बैठे हैं।
इससे आहत होकर कृष्णाश्रम दंडी स्वामी ने प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में लिखा गया है कि भारत की सांस्कृतिक पहचान सनातन मूल्यों, अहिंसा और गोमाता की रक्षा से जुड़ी हुई है, लेकिन वर्तमान समय में इन मूल्यों पर लगातार आघात हो रहा है।
रामराज्य का अर्थ केवल शासन व्यवस्था नहीं बल्कि समाज में न्याय, समानता, सुरक्षा और करुणा की स्थापना है। गोवंश को भारतीय संस्कृति में माता का दर्जा प्राप्त है। इससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है।
कई सामाजिक संगठन और गोसेवक अपने स्तर पर गोवंश की रक्षा में जुटे हुए हैं, लेकिन उन्हें कई बार प्रशासनिक कठिनाइयों और पुलिसिया सख्ती का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन में प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया है कि गोवंश संरक्षण को लेकर सख्त और प्रभावी नीति बनाई जाए, अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई हो तथा गोसेवा में लगे संगठनों को संरक्षण और सहयोग दिया जाए।