फोटो 10 नरवाना। मुख्यमंत्री के सीधा संवाद कार्यक्रम से जुड़े विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेलरखा में रविवार को मुख्यमंत्री के सीधा संवाद कार्यक्रम के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों ने भाग लिया। सीएम ने प्रदेशभर की विद्यालय प्रबंधन समितियों से सीधा संवाद कर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, विद्यालयों के विकास और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में एसएमसी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि सीएम के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना व विद्यालय के विकास में भागीदारी का संकल्प लिया। एसएमसी की सहभागिता से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी।