फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 4.20 करोड़ से होगा मेला मंडी का पुनर्निर्माण

Tue, 16 Jan 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी17-नारियल फोडक़र शिलान्यास करते हुए विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। मेला मंडी में पूरे हलके के किसान दोनों सीजन की फसल बेचने आते हैं और यहां पर भारी संख्या में आढ़तियों की दुकानें हैं। अनाज मंडी की चरमराई व्यवस्था से किसानों और आढ़तियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। व्यवस्था सुधारने के लिए कई वर्षों से अनाज मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी मांग कर रहे थे। अनाज मंडी के मामले को विधायक रामनिवास के संज्ञान में लाया गया, जिसके बाद हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने इसे मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन

मंडी एसोसिएशन व आढ़तियों ने विधायक रामनिवास का आभार जताया था। विभागीय जानकारी के अनुसार मंडी में लगभग चार करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से पुनर्निर्माण किया जाएगा, जिसमें स्टार्म वाटर की पाइपलाइन, सडक़ों की मरम्मत, सीवरेज निकासी, चारदीवारी व अन्य विकास कार्य शामिल हैं। सोमवार को विधायक रामनिवास ने नारियल फोडक़र निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके निर्माण से मंडी आढ़तियों, किसानों व काम करने वाले मजदूरों को काफी सुविधाएं होंगी। इस अवसर पर मंडी प्रधान सतीश मित्तल, मंडी सचिव प्रवीण मित्तल, जिला पार्षद वीरेंद्र सरपंच सिंगवाल, अमरजीत बब्लू एमसी, मार्केट कमेटी सचिव पूजा देवी, एसडीओ रवि नैन, उपप्रधान बलबीर लोन, सरपंच दर्शन, सरपंच मनोज मौजूद रहे।

15जेएनडी17-नारियल फोडक़र शिलान्यास करते हुए विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें