फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए की जाएंगी बैठकें

Mon, 16 Feb 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी13: राजेश व​शिष्ठ जिला एफएलएन
विज्ञापन
जींद। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए बैंठकें होंगी। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना की अनुपालना में जिला स्तर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

12 से 18 फरवरी को सभी क्लस्टरों की सीपीआईयू और सभी खंडों की बीपीआईयू बैठक आयोजित की जाएगी। 19 से 24 फरवरी को निर्धारित एजेंडे के अनुसार समीक्षा बैठकें होंगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सीपीआईयू की बैठक संबंधित क्लस्टर हेड की उपस्थिति में ही आयोजित की जाए ताकि योजनाओं की जमीनी स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके।
बैठक के एजेंडे में 1200 सेंसस रिजल्ट के अंतर्गत कैटेगरी स्कूलों और बॉटम-10 स्कूलों की विशेष समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा सीपीआईयू बीपीआईयू रिव्यू, एफएलएन विजिट अनुपालन (मेंटर्स एवं मॉनिटर्स),असेसमेंट और वार्षिक मूल्यांकन 2025-26 की प्रगति पर चर्चा होगी। खंडवार विद्यार्थियों के स्टूडेंट आई-कार्ड की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी ताकि किसी भी स्तर पर लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जा सके। जिला मौलिक शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तय तिथियों पर बैठकें आयोजित कर रिपोर्ट जिला कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

अधिकारियों का मानना है कि इन बैठकों के माध्यम से निपुण हरियाणा मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने में मदद मिलेगी और विद्यार्थियों के आधारभूत अधिगम स्तर में अपेक्षित सुधार लाया जा सकेगा।

जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से 12 से 18 फरवरी तक सभी क्लस्टरों में क्लस्टर पॉलिसी इम्प्लीमेंटेशन यूनिट और सभी खंडों में ब्लॉक पॉलिसी इम्प्लीमेंटेशन यूनिट की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों का मुख्य एजेंडा स्कूलों में टीचिंग लर्निंग मटेरियल के प्रभावी उपयोग की समीक्षा करना है। विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि शिक्षक कक्षा में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षण सहायक सामग्री का नियमित उपयोग कर रहे हैं या नहीं।-राजेश वशिष्ठ ,जिला समन्वयक एफएलएन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें