खरड़वाल में इनेलो कार्यकर्ता जोरा सिंह नैन से मिलते सांसद।
- फोटो : bureau
हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला मंगलवार को खरड़वाल गांव के 81 वर्षीय जोरा सिंह नैन से मिलने उनके घर पहुंचे। बुजुर्ग जोरा सिंह नैन चौधरी देवीलाल के समय के संघर्ष के साथी है। गांव पहुंचकर दुष्यंत चौटाला ने बुजुर्ग जोरा सिंह नैन का हाल-चाल जाना और आशीर्वाद लिया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में चौटाला ने कहा कि इनेलो के कार्यकर्ताओं की पार्टी है और चौधरी देवीलाल के समय से कार्यकर्ताओं पार्टी को अपनी मेहनत से सींच कर मुकाम तक पहुंचाया। सांसद चौटाला ने कहा कि हर वर्कर पार्टी की रीढ़ की हड्डी है और पार्टी में हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान प्रदान हैै। सांसद चौटाला ने प्रदेश सरकार को जन विरोधी करार देते हुए कहा कि सरकार ने बिना सोचे समझे बसों का किराया बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि बसों के किराए बढ़ाने से आमजन की दिक्कत बढ़ी है। उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता बिट्टू नैन धरोदी, दलबीर बरटा, अमर नैन लोहचब, यशपाल नैन, दलबीर जाखड़, राजेश फूलियां, प्रदीप बूरा, अनूप, पवन नैन, देवीलाल गिल, अमृत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।