फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आज होगी बैठक, नाराज पार्षदों को मनाएंगे मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक । वार्डों में विकास कार्यों सहित अन्य मुद्दों को लेकर नाराज हो रहे नगर निगम के पार्षदों को मनाने के लिए मेयर ने बैठक बुलाई है। इसका संदेश पार्षदों को भेजा है। जिसके अनुसार सोमवार को दोपहर में सभी पार्षदों के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन

22 अक्तूबर को नगर निगम सदन की बैठक प्रस्तावित है। 10 माह के लंबे समय बाद सदन की बैठक हो रही है जिसे लेकर पार्षदों में नाराजगी है। कई पार्षदों का कहना है कि उनके वार्डों में विकास कार्य नहीं हो रहे और उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इसी कारण बैठक में हंगामे के आसार हैं। इसे देखते हुए मेयर ने पहले ही पार्षदों को मनाने की रणनीति बनाई है।
सोमवार की बैठक में पार्षदों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उन्हें सदन की बैठक में सहयोग का आग्रह किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार पार्षद लंबे समय से सदन की बैठक न होने से नाराज हैं। विकास कार्याें से संबंधित उनके कई प्रस्ताव लटके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें