फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दातासिंहवाला बॉर्डर पर पंजाब के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किसान नेताओं की बैठक

Sat, 30 Nov 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी 46: पंजाब प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए किसान नेता। किसान नेता
विज्ञापन
दातासिंहवाला खनौरी बॉर्डर पर शुक्रवार को चौथे दिन भी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अस्पताल में और सुखजीत सिंह हरदोझंडे का बॉर्डर पर आमरण अनशन जारी रहा।
विज्ञापन

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ व श्रवण सिंह पंढेर ने बताया कि किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल को रिहा करने को लेकर दोपहर बाद 1 बजे खनौरी बॉर्डर पर पंजाब प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं की बैठक हुई।
उन्होंने बताया कि प्रशासन के साथ करीब एक से डेढ़ घंटे के लगभग बातचीत हुई। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि वह किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को रिहा कर रहे हैं। इसके बाद दोनों मोर्चों के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल से लेने के लिए के लिए लुधियाना रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि अवैध हिरासत से रिहा होने के बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल सीधे खनौरी बॉर्डर पहुंचेंगे और किसानों को के साथ बैठकर आगामी रणनीति कर आमरण अनशन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें