फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रदेश में सबसे अधिक ई-अधिगम अध्यापक जिले में बने

Fri, 04 Aug 2023 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। ई-अधिगम अध्यापक बनाने में प्रदेश में जींद प्रथम स्थान पर है। इसमें प्रदेश में 52877 अध्यापक शामिल हुए थे। हरियाणा में 10177 ई-अधिगम अध्यापक बने। इन आंकड़ों के अनुसार जींद में 3070 में से 828 ई-अधिगम अध्यापक बने हैं। अध्यापकों के अलावा ई-अधिगम में विद्यार्थियों का आकड़ा भी बेहतर रहा।

अध्यापक व विद्यार्थियों की 30वें सप्ताह की बात करें तो टैबलेट के इस्तेमाल में भी प्रदेश में जिला का बेहतर स्थान पर रहा। इसमें राज्य में अध्यापकों का प्रयोग 56.40 मिनट प्रति सप्ताह रहा तो विद्यार्थियों का 16.46 मिनट रहा। अगर जिले की बात करें तो इसमें अध्यापकों का प्रति सप्ताह टैबलेट प्रयोग का समय 69.37 मिनट सप्ताह रहा तो वहीं 24.58 मिनट विद्यार्थियों का रहा। ई-अधिगम के तहत विद्यार्थी को प्रति सप्ताह 35 मिनट प्रति विषय पढ़ाई करनी होती है, जबकि दो टेस्ट सबमिट करने होते हैं। इस कार्य में अगर अध्यापकों की बात करें तो हर विषय के अध्यापक को सप्ताह में दो घंटे ई-अधिगम पर कार्य करना होता है। इसके अलावा प्रदेश में जहां अध्यापकों की संख्या ई-अधिगम के कार्य में अव्वल हैं तो वहीं जिले में विद्यार्थी भी पीछे नहीं हैं। इसमें प्रदेश भर से 436709 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें 18694 विद्यार्थी ई अधिगम बने। इसमें भी जिले से 1773 विद्यार्थी ई-अधिगम बने जिनकी प्रदेश में संख्या तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

ई-अधिगम में जिले के अध्यापकों ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। फिलहाल जिले में विद्यार्थी ई-अधिगम के तहत प्रदेश में तीसरे स्थान पर हैं। इन विद्यार्थियों को प्रथम स्थान पर लाना प्राथमिकता है। इसके लिए अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।-विजय लक्ष्मी जिला शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें