उचाना। उपमंडल कार्यालय के सभागर में एसडीएम गुलजार मलिक की अगुआई में लगे समाधान शिविर में विभिन्न विभागों को लेकर 24 शिकायतें प्राप्त हुई। शिकायतों के समाधान के लिए एसडीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए। सबसे अधिक समस्याएं परिवार पहचान पत्र में सालाना आमदनी अधिक होना रहा। 10 शिकायतें परिवार पहचान को लेकर आई। क्रिड विभाग को जल्द से जल्द समाधान के निर्देश जारी एसडीएम ने किए। इस संबंध में प्रत्येक गांव में भी क्रिड के कर्मचारी कैंप लगाने के लिए भी भेज गए है ताकि ग्राम स्तर पर ही लोगों की परिवार पहचान पत्र संबंधित समस्याओं का समाधान हो सकें। बीडीपीओ से संबंधित सात शिकायतें आई। जिनमें ज्यादातर भवन निर्माण को लेकर थी। जन स्वास्थ्य विभाग की एक, पेंशन को लेकर एक, कृषि विभाग को लेकर एक, तहसील संबंधित एक, खाद्य आपूर्ति विभाग की दो, रोजगार विभाग की भी एक शिकायत प्राप्त हुई। गुलजार मलिक ने कहा कि समाधान शिविर में कोशिश रहती है कि जो भी समस्याएं लेकर आए उसका समाधान हो। हर रोज सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सभी विभागों के अधिकारी एक जगह बैठकर समस्याओं को सुन उनका समाधान करने का प्रयास करते है।