नरवाना। राजीव गांधी राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में शुक्रवार को नागरिक अस्पताल की टीम की तरफ से एनिमिया मुक्त हरियाणा के तहत 130 विद्यार्थियों की खून की जांच की गई। इसमें डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. राहुल कौशिक तथा अंकुश लैब टैक्निशियन की सहायता से खून की जांच की गई। खून जांच में जिन विद्यार्थियों में कमी पाई गई, उनको खून बढ़ाने की दवाइयां दी गई और डाइट चार्ट के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्य जसवंत सिंह ने बताया कि खाने में आयरन युक्त सब्जियां और फ ल अधिक मात्रा मे सेवन करने और जंक फू ड तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रोतसाहित किया गया। इस अवसर पर अनुदेशक समुंद्र सिंह, योगेश पातड़, मोहिंद्र पाल तथा विक्रम सिंह मौजूद रहे।