10जेएनडी26: नगूरां गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रदर्शनी में भाग लेती छात
अलेवा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां में गणित व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन स्टैम मेला के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य कोमा रानी ने की। निरीक्षक की भूमिका गणित प्रवक्ता नरेश कुमार, रसायन विज्ञान प्रवक्ता जगदीश, भौतिकी विज्ञान प्रवक्ता अजमेर सिंह और जीव विज्ञान प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने निभाई। इस दौरान छात्रों ने स्टैम मंच के सभी प्रोजक्टों का प्रदर्शन किया। गणित के प्रोजक्टों का निर्माण मुकेश रानी व विज्ञान के प्रोजक्टों का निर्माण जगबीर सिंह मुख्याध्यापक की देखरेख में हुआ।
प्राचार्य कोमा रानी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों के लिए बहुत जरूरी है। इनसे छात्रों के मनोबल की वृद्वि होती है और प्रतिभा में निखार आता है। विज्ञान व गणित विषय के लिए यह एक उपयोगी पहल है। इस अवसर पर बीआरपी अमनदीप, राजेश कुमार, उषा गुप्ता, पिंकी रानी, सीमा रानी, कविता ने अहम भूमिका निभाई।