फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सैन समाज ने मास्टर सतीश को किया सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 19जेएनडी16-राज्य स्तरीय सम्मान मिलने पर मास्टर सतीश सरोहा को सम्मानित करते समाज के लोग। स्
विज्ञापन
जींद। सैन समाज हरियाणा की ओर से शनिवार को पांडू पिंडारा स्थित धर्मशाला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मास्टर सतीश सरोहा को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान मिलने पर सैन समाज की ओर से सम्मानित किया गया। समारोह में मास्टर सतीश सरोहा ने सम्मान के लिए समाज का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि में उनके परिवार के साथ-साथ पूरे समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से मिले प्रोत्साहन से उन्हें आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहेगी। मौके पर श्री सैन समाज सेवा समिति के प्रधान रणबीर तंवर, युवा सैन समाज के प्रधान जोगिंदर दालमवाला, बारबर यूनियन के प्रधान राजेश उझाना, संरक्षक राकेश निडाना व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें