फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सॉफ्टबॉल में जींद की बेटियों ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
19जेएनडी27: स्वर्ण पदक विजेता ​खिलाड़ी मेडल दिखाते हुए। स्रोत: अध्यापक
विज्ञापन
जींद। कैथल में आयोजित 59वीं राज्यस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जामनी की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की खिलाड़ी स्नेह और सुखजीत ने अंडर-14 गर्ल्स सॉफ्टबॉल टीम का हिस्सा बनकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जींद की टीम ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से विद्यालय और गांव में खुशी का माहौल है।
विद्यालय प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद ने स्नेह और सुखजीत को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ खिलाड़ी आगे भी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन

गांव जामनी के सरपंच दलवीर सिंह सिंगरोहा ने भी दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गांव की बेटियों ने अपनी मेहनत से पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें