संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। गोहाना रोड पर निडाना बस अड्डे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
निजामपुर निवासी 54 वर्षीय जोगेंद्र राजमिस्त्री का काम करता था। वह रविवार रात बाइक पर सवार होकर कार्यवश जींद आया हुआ था। देर रात वह बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था। जब वह गांव निडाना के पास पहुंचा तो किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उसे जोगद्र को नागरिक अस्पताल पहुचाया। जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। जुलाना थाना पुलिस ने मृतक के बेटे प्रदीप की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।