संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। भाजपा विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने सोमवार को शहर को दो सड़कों की सौगात दी। इसमें दीवान खाना मार्केट रोड और अनाज मंडी चक्कर रोड शामिल है। विधायक ने नारियल फोड़ कर दोनों सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया।
दीवान खाना मार्केट रोड और पार्किंग पर 86 लाख 73 हजार रुपये और पुरानी अनाज मंडी चक्कर रोड के निर्माण पर 73.79 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़कों के निर्माण की विधिवत शुरूआत होने से आमजन तथा स्थानीय दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली है। विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि दोनों सड़कों की हालत दयनीय हालात में पहुंच चुकी थी। पिछले दिनों उन्होंने इन सड़कों का दौरा किया था। स्थानीय लोगों ने उनसे मांग भी कि थी इन सड़कों का पुर्ननिर्माण करवाया जाए। मौके पर मौजूद रहे अधिकारियों से सड़क निर्माण के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में उन्होंने इन कार्यों की प्रशासनिक मंजूरी दिलाने के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक आईएएस डीके बहरा से मुलाकात की थी। महानिदेशक ने उन्हें आश्वस्त किया गया था कि सभी कार्यों की प्रशासनिक मंजूरी महानिदेशक कार्यालय से दे दी जाएगी और इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
बाक्स
मुख्यमंत्री की सोच अनुरूप करवा रहे विकास कार्य : डाॅ. मिड्ढा
विधायक डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि वे लगातार काॅलोनियों, शहर, मार्केट, वार्डों का दौरा कर रहे हैं। यहां जो भी समस्याएं सामने आ रही हैं, उन्हें दूर करवाया जा रहा है। सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है और मुख्यमंत्री मनोहरलाल हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति पर सभी जिलों का एक समान विकास करवा रहे हैं। जैसे ही इन कार्यों की प्रशासनिक अनुमति मिल जाएगी तो शीघ्र ही इन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डाॅ. राज सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता बबलू गोयल, सिया राम गोयल, महावीर रेढू, सतीश हरियाणवी, भानीराम मंगला, सुरेंद्र, हरीश कौशिक, राजराम सैनी व नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे।