फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अंगूठी लेने के बहाने नकाबपोश महिला ने किया ज्वेलर्स से लूट का प्रयास

Wed, 27 Sep 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी43 : दुकान में अंगूठी देखने के बहाने पहुंची नकाबपोश महिला। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। घोड़ा पुली के पास स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर देर शाम एक नकाबपोश महिला अंगूठी लेने के बहाने आई और लूट का प्रयास किया। ज्वेलर्स की सजगता से घटना टल गई। महिला अपने बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

दुकान मालिक सिंटू अपनी दुकान बंद करने की तैयारी में था। इसी समय महिला दुकान में आई और अंगूठी दिखाने की बात कहने लगी। दुकानदार ने एक के बाद एक कई अंगूठी निकालकर महिला के सामने रख दी। उसी समय महिला ने अपने पर्स से स्प्रे निकाला और उसे चेक करने के लिए जमीन की तरफ छिड़का। दुकानदार ने यह नजारा देखा और उसे पूरा मामला समझ आ गया। दुकानदार ने तुरंत अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर महिला की ओर कर दी। महिला एकदम पीछे मुड़ी और बाहर खड़े बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। शहर थाना से जांच अधिकारी अनिल मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस ने कहा कि जल्द ही महिला को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें