फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कालवन गांव में राशन डिपो का निरीक्षण करने पहुंची सीएम फ्लाइंग

Wed, 27 Sep 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी40: राशन डिपू के बाहर खड़े दोनों विभागों के अधिकारी। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। कालवन गांव में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग टीम राशन डिपो का निरीक्षण करने के लिए पहुंची थी, लेकिन टीम को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री उड़न दस्ता जींद-कैथल के निरीक्षक राजवीर सिंह और जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़न दस्ता टीम व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से डिपो पर पहुंचे तो डिपो पर ताला लगा हुआ मिला। इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग नरवाना के उपनिदेशक विकास ने डिपो धारक कर्मवीर के नॉमिनी अनूज कुमार से मोबाइल पर काॅल करके बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह अपने चाचा के साथ हिसार गया हुआ है। उसके चाचा की तबीयत खराब है। राशन डिपो की चाबी भी उनके पास ही है। वह वापस नहीं आ सकते। डिपो पर पीओएस संख्या 10770020200041 और पीओएस संख्या 107700200091 का निरीक्षण किया जाना था। कई बार डिपो संचालक व उसके नॉमिनी से बातचीत हुई, लेकिन बाद में उन्होंने मोबाइल स्वीचऑफ कर लिया। जिसके बाद टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें