फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आधारशिला पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद (वि)। आधारशिला पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। निदेशिका अंजू सिहाग और प्रधानाचार्य सतवीर सिंह गहलावत ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर वीर सैनिकों के बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से कारगिल के वीर जवानों के साहस और शौर्य को याद किया। विद्यालय के अध्यापक श्री जगमोहन ने विद्यार्थियों के साथ अपने कारगिल अनुभव साझा किए और बताया कि किस तरह भारतीय सैनिकों ने विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस दिखाते हुए देश की रक्षा की। अंजू सिहाग ने कहा कि कारगिल के शहीदों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से शिक्षा प्राप्त कर जिम्मेदार नागरिक बनने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने भारत माता की जय के नारों के साथ शहीदों को नमन किया और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें