फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेत जाते समय युवक का रास्ता रोककर की मारपीट, 9 पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सिवाना माल गांव में खेत जा रहे युवक का रास्ता रोककर मारपीट की गई। युवक ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने एक नामजद सहित आठ अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। सिवाना माल गांव निवासी अनुज ने कहा कि वह 21 जुलाई को वह नहर की पटरी से अपने खेत की तरफ जा रहे थे। अनुज ने कहा कि जब वह नहर पर घोड़ा पुली के पास पहुंचे तो वहां पर गांव निवासी अमित के अलावा आठ अन्य लड़कों ने लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि अनुज के बयान पर अमित सहित आठ अन्य पर केस दर्ज कर लिया गया। मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें