फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विवाहित जोड़ों ने भी प्रियजनों के लिए उपहार खरीदे

Fri, 13 Feb 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी25: शहर की एक दुकान पर वैलेंटाइन डे काे लकर खरीदारी करते हुए। संवाद
विज्ञापन
जींद। वैलेंटाइन डे को लेकर बाजार में चहल-पहल रही। युवाओं के साथ विवाहित जोड़े भी प्रियजनों के लिए उपहार खरीदते नजर आ रहे हैं। गिफ्ट शॉप, फूलों की दुकानों और चॉकलेट स्टॉल पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने भी वैलेंटाइन डे को ध्यान में रखते हुए विशेष उपहार रखे। बाजार में 50 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक के गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं। टेडी बियर, ग्रीटिंग कार्ड, कपल फोटो फ्रेम, परफ्यूम, हैंडमेड गिफ्ट और हार्ट शेप आइटम की मांग सबसे अधिक है। गुलाब के फूलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है फिर भी लोग अपने खास दिन को यादगार बनाने में पीछे नहीं हट रहे।
दुकानदारों का कहना है कि वैलेंटाइन वीक के अंतिम दिन बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है। युवाओं का मानना है कि यह दिन प्यार और अपनापन व्यक्त करने का अवसर देता है, इसलिए वे अपने तरीके से इसे खास बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें