बराहखुर्द गांव में शनिवार रात को घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने गांव के ही चार लोगों इंद्र, कप्तान, सुभाष व वीरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में बराह खुर्द गांव निवासी बिमला ने बताया कि वह बीते शनिवार की शाम घर पर थी। इसी दौरान रात आठ बजे के करीब उसके घर में इंद्र, कप्तान, विरेंद्र व सुभाष घुस गए और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। किसी तरह वह आरोपियों के चुंगल से निकलकर बाहर निकल पाई और पुलिस को सूचना दी। सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले में इंद्र सिंह, कप्तान, वीरेंद्र व सुभाष को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।