फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भाजपा संगठन को और किया जाएगा मजबूत : राजू मोर

विज्ञापन
04जेएनडी32 : पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर व अन्य पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। लगातार दूसरी बार भाजपा के जिला प्रधान बनाए गए राजू मोर ने कहा कि जिले में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। जिले के हर घर में भाजपा दस्तक दे चुकी है। लोकसभा चुनाव से पहले दोबारा फिर से हर घर तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जाएगा। राजू मोर वीरवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्हें दोबारा जिला प्रधान बनाने पर काफी लोगों ने उनको बधाई दी। राजू मोर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, मुख्यमंत्री मनोहरलाल तथा पूरी टीम का आभार जताते हुए कहा कि वह अपने दूसरे कार्यकाल में पहले के मुकाबले और अधिक मेहनत करेंगे। इस साल लोकसभा तथा विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। केंद्र व राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जो जनकल्याणकारी नीतियां चलाई जा रही हैं, उनका हर पात्र तक लाभ पहुंच रहा है। सरकार द्वारा निकाली जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। भाजपा का संगठन पहले ही जिले में काफी मजबूत है, इसे और अधिक मजबूत किया जाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार ने इतने विकास कार्य अपने शासनकाल में करवाए हैं, जितने पहले कभी नहीं हुए थे। विकासकारी योजनाओं का नतीजा है कि व्यक्ति तीसरी बार भाजपा सरकार को देखना चाहता है। इस मौके पर डॉ. राज सैनी, जवाहर सैनी, संदीप लोहान, सज्जन, बबलू गोयल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें