फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तनाव से दूर रहने के लिए करवाई बच्चे से कई गतिविधियां

Fri, 31 Oct 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी39: सीआरएसयू में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में कुलपति व विभागाध्यक्ष छ
विज्ञापन
जींद। सीआरएसयू में मनोविज्ञान विभाग एवं मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके दूसरे दिन विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य, आत्म-जागरूकता और तनाव प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर रामपाल सैनी ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत कर कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन का मूल आधार है। स्वस्थ मन न केवल बेहतर निर्णय क्षमता प्रदान करता है, बल्कि हमारे व्यक्तित्व और व्यवहार को भी संतुलित बनाता है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि छात्रों को मानसिक रूप से सशक्त, संवेदनशील और आत्मविश्वासी बनाया जाए।
हैप्पीनेस जोन व स्ट्रेस रिलीविंग जोन में मेडिटेशन सर्कल, रेस बैलेंसिंग द बलून जैसी गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने तनाव को दूर करने और ध्यान केंद्रित करने की विधियां सीखी। क्विज प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों के ज्ञान और मनोवैज्ञानिक समझ को परखा, वहीं पोस्टर मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य से जूड़े रचनात्मक संदेशों को रंगों और चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें