जींद। हिंदू कन्या कॉलेज के समाज शास्त्र विभाग ने सोमवार को नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता कॉलेज की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. उपासना गर्ग और प्राध्यापिका आरती सैनी ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन समाज शास्त्र की प्राध्यापिका ज्योति ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका रंजना व रंजनी ने निभाई। प्रतियोगिता में 18 छात्राओं ने भाग लिया।
डॉ. उपासना गर्ग ने बताया कि छात्राओं ने बहुत सुंदर नारे जैसे देश को आगे बढ़ाना है, तो नारी को सख्त बनाना है। अबला नहीं है, बिल्कुल नारी संघर्ष रहेंगे हमारे जारी, अपने हौसले से नारी भर रही ऊंची उड़ान, न कोई शिकायत न कोई थकान, अपमान ने करना नारियों का इनके बल पर जग चलता है, पुरुष जन्म लेकर तो इन्हीं की गोद में पलता है जैसे रोचक नारे लिखे। प्रतियोगिता में मानवी ने प्रथम, तनु ने द्वितीय, मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज की वरिष्ठ प्राध्यापिका ने प्रतियोगिता में भाग लिया।