फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एशियाई चैंपियनशिप में 3 कांस्य जीतकर स्वदेश लौटीं मनु भाकर

विज्ञापन
28jjrp15- स्वदेश लौटने पर मनु भाकर अपने मेडलों के साथ। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
साल्हावास। गोरिया गांव की लाडली बेटी भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर कजाकिस्तान के श्यामकेंट शहर में आयोजित एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक और टीम इवेंट में कांस्य पदक सहित कुल तीन पदक जीतकर स्वदेश लौट आईं।
विज्ञापन

मनु भाकर ने कहा, एशियाई चैंपियनशिप का समापन 3 कांस्य पदक और चौथे स्थान के साथ हुआ। प्रतिस्पर्धा के लिए यह एक बहुत ही अनोखी स्थिति थी लेकिन उसने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। मनु ने कहा, हम कड़ी मेहनत करते रहेंगे और और भी बेहतर करने का प्रयास करेंगे।
मनु के पिता रामकिशन व मां डाॅ. सुमेधा ने बताया कि मनु भाकर व उनकी टीम ने देश को एक बार फिर से गौरवान्वित किया है। यह आज उनके लिए ही नहीं बल्कि समस्त देशवासियों के लिए गौरव का पल है।
विज्ञापन

फिलहाल मनु का फोकस शूटिंग वर्ल्ड कप पर है, जो 2027-28 में भारत में ही होगा। वह इसकी तैयारी में जुटी हैं। मां सुमेधा ने कहा, बेटी ने देश की शान में चार चांद लगा रही हैं।
पदमश्री की दौड़ में हैं शामिल

भीम अवाॅर्डी, अर्जुन अवाॅर्डी व खेल रत्न अवॉर्ड मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित वाली शूटिंग सनसनी व गोल्डन गर्ल ने हाल ही में पदमश्री के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें