जुलाना। क्षेत्र के मालवी गांव निवासी मनोज कुमार (मीनू शर्मा) को सरकार ने मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। मनोज कुमार बुधवार को कार्यभार संभालेंगे। वह इससे पहले जिला पार्षद रह चुके हैं। भाजपा ने उनकी कार्यशैली को देखते हुए मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है। सरकार द्वारा उन्हें चेयरमैन नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उनके साथ राकेश लाठर, महेंद्र शर्मा, सुरेश दलाल, दीदार सिंह, यशवंत शर्मा, कृष्ण लाठर, सूरजभान, नवीन दलाल, रत्तन सिंह, कृष्ण लाठर, सुरेंद्र मोर, प्रवीन,राममेहर, विजय कुमार, हरिओम, विक्रम, अमित और विरेंद्र को सदस्य नियुक्त किया गया है। संवाद