फोटो 10 नरवाना। पोस्टर दिखाते हुए छात्रा मन्नू। स्रोत संस्थान।
नरवाना। जनता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेलरखा में पितृ दिवस पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की छात्रा मन्नू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बेस्ट पोस्टर अवॉर्ड हासिल किया। मन्नू ने अपने पोस्टर में पिता के प्रेम, त्याग, संघर्ष और जीवन में उनके अमूल्य योगदान को प्रभावशाली ढंग से चित्रित किया। विद्यालय संचालक प्रदीप गोयत ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों की रचनात्मक क्षमता को नई दिशा देती हैं। प्रधानाचार्य सुनीता मोर ने कहा कि विद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थी अवकाश के दौरान भी सीखने की प्रक्रिया से जुड़े रहें। संवाद