जींद। सदर थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर में युवक पर गांव के ही चार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बीबीपुर निवासी अनिकेत ने एफआईआर में बताया कि वह 12 जून शाम को व्यायाम करने के लिए गांव के सरकारी स्कूल में जा रहे थे। गांव के बस अड्डा की तरफ से गांव के ही आकाश, मोहित, शुभम और एक अन्य युवक लापरवाही से बाइक चलाते हुए आए। बाइक चला रहे आकाश ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह गिर गए। आकाश से कहा कि बाइक ठीक ढंग से चलाओ। इतना सुनते ही उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। फिर उन्होंने चाकू से उन पर हमाल कर दिया। पुलिस ने मामले में आकाश, मोहित, शुभम को नामजद कर अन्य के खिलाफ हमला करने और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।