28जेएनडी01-करनाल में आयोजित कार्यक्रम में मनीषा को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत स्वयं
- फोटो : kathua
जींद। नागरिक अस्पताल जींद में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर मनीषा बरसाना को करनाल में सम्मानित किया गया। सामाजिक संस्था आरके फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में मनीषा को जींद गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
मनीषा ने कोरोना काल में निष्ठा, ईमानदारी, मानवीय और सामाजिक मूल्यों पर खरा उतरते हुए पीड़ितों को घर तक जाकर उनकी मदद की। इसके अलावा भी मनीषा जरूरतमंद लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई में मदद करती आ रही है। मनीषा ने अपने ही गांव में जल बचाओ अभियान को लेकर घर-घर जाकर ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों को जागरूक किया। मनीषा का कहना है कि लोगों और सामाजिक संस्थाओं की ओर से दिए जाने वाला सम्मान उनके लिए हौसलों को और भी बुलंद कर देता है।