फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मनीषा बरसाना जींद गौरव सम्मान से सम्मानित

Tue, 29 Apr 2025 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी01-करनाल में आयोजित कार्यक्रम में मनीषा को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत स्वयं - फोटो : kathua
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल जींद में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर मनीषा बरसाना को करनाल में सम्मानित किया गया। सामाजिक संस्था आरके फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में मनीषा को जींद गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मनीषा ने कोरोना काल में निष्ठा, ईमानदारी, मानवीय और सामाजिक मूल्यों पर खरा उतरते हुए पीड़ितों को घर तक जाकर उनकी मदद की। इसके अलावा भी मनीषा जरूरतमंद लड़कियों की पढ़ाई-लिखाई में मदद करती आ रही है। मनीषा ने अपने ही गांव में जल बचाओ अभियान को लेकर घर-घर जाकर ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों को जागरूक किया। मनीषा का कहना है कि लोगों और सामाजिक संस्थाओं की ओर से दिए जाने वाला सम्मान उनके लिए हौसलों को और भी बुलंद कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें