फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसी गैस का कंप्रेसर फटने से दुकान में चाय देने आया व्यक्ति घायल

विज्ञापन
11जेएनडी30: घायल को पीजीआई ले जाते हुए परिजन। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। महात्मा गांधी मार्ग पर सोमवार दोपहर को एसी व फ्रीज सर्विस की एक दुकान में अचानक तेज धमाके के साथ एसी गैस का कंप्रेसर फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के काफी दुकानदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि चाय बेचने का काम करने वाला सुभाष सैनी (50) निवासी पाजू खुर्द लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। घायलावस्था में उठाकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने गंभीरावस्था को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित श्रीराम सर्विस सेंटर की दुकान का मालिक चाय की दुकान चलाने वाले सुभाष सैनी को चाय बनाने की बात बोलकर कहीं चला गया। कुछ देर में सुभाष चाय बनाकर सर्विस सेंटर पर चाय देने के लिए गया। वह चाय रखकर वापस लौटने लगा तो अचानक वहां पर रखी एसी की गैस का कंप्रेसर फट गया। गैस का प्रेशर इतना अधिक था कि सुभाष की दोनों टांगें बुरी तरह से जख्मी हो गई। इससे दोनों पैर की हड्डियां बिखर गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर काफी तादाद में आसपास के दुकानदार घटनास्थल की तरफ दौड़े। सुभाष बुरी तरह से दर्द से करहा रहा था। चारों तरफ खून व हड्डियां बिखरी हुई थी। आसपास के दुकानदारों ने घायल को उठाकर नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें