फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नरवाना के लघु सचिवालय में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन

विज्ञापन
11जेएनडी23: समाधान शिविर में ​शिकायतें सुनते हुए एसडीएम व अन्य विभागों के अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना। लघु सचिवालय सभागार में मंगलवार को एसडीएम अनिल कुमार दून की अध्यक्षता मे उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर संपन्न हुआ। इस शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और जनसाधारण की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

एसडीएम अनिल कुमार दून ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक कार्य दिवस को सुबह 9 से 11 बजे तक निरंतर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का बराबर लाभ मिल सके और समस्याओं के समाधान से जनसाधारण को राहत पहुंचे। समाधान शिविर में नागरिकों की मूल समस्याओं को शामिल किया जाएगा। इनमें प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, सभी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बिजली एवं पेयजल से संबंधित समस्याओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पहले दिन आयोजित इस समाधान शिविर में नरवाना से प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों के समाधान के लिए तीन आवेदन, सिंगवाल, जाजनवाला, बदोवाल और ढिडोंली से बुढ़ापा पेंशन से संबंधित चार आवेदन तथा कान्हाखेड़ा व अमरगढ़ गांव से लाडली योजना पेंशन की दो शिकायतें मिले। उक्त सभी समस्याओं का निदान मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से करवाया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की लोगों की समस्याओं के समाधान उपरांत रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करें। शिविर में डीएसपी अमित भाटिया, बीडीपीओ नरवाना जितेंद्र सिंह, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग नवीन कुमार, एमई रमनदीप सिंह, प्राचार्या संतोष कुमारी, एसडीओ सिंचाई विभाग सुखदर्शन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें