06जेएनडी02: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। संवाद
जुलाना। लजवाना कलां गांव के पास गाड़ी की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिहार के पूर्णिया जिले के पिथरा गांव निवासी राजीव यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके ही जिले के झावरी गांव निवासी उनके 57 वर्षीय ससुर रायबहादुर यादव लजवाना कलां गांव के मजदूरी करते थे। उनका भाई मनोज कुमार भी गांव रिंढाणा में धान लगाने के लिए आया हुआ है। भाई ने उन्हें सूचना दी कि उसके ससुर रिंढाणा-लजवाना रोड पर मृत पड़े हैं। किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी है। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चलाक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
06जेएनडी02: नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। संवाद