महिला सरपंच को फेसबुक पर कॉल कर अश्लील हरकत करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने हिसार जिले के बबुआ गांव निवासी मोनू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सदर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव की सरपंच ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने फेसबुक पर अपनी आईडी बनाई हुई है। फेसबुक के माध्यम से उसकी जान-पहचान सितंबर 2020 में हिसार जिले के बबुआ गांव निवासी मोनू के साथ हुई थी। जान-पहचान के बाद मोनू उसे फेसबुक पर वीडियो कॉल कर परेशान करने लगा। इतना ही नहीं वह वीडियो कॉल कर उसके साथ अश्लील हरकत करता है। जांच अधिकारी एचसी पिंकी ने बताया कि महिला की शिकायत पर मोनू को नामजद कर जांच शुरू कर दी गई है।