फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बाइक का संतुलन बिगड़ने से व्यक्ति की मौत

Wed, 18 Dec 2024 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जाजवान से उचाना कलां जा रहे व्यक्ति की बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया। इससे वह घायल हो गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जाजवन निवासी 44 वर्षीय नरेश के रूप में हुई है। उचाना थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल नरवाना से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जाजवान निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 दिसंबर को उनका 44 वर्षीय भाई नरेश बाइक पर सवार होकर अपनी बेटी मंजू को लेने के लिए उचाना कलां जा रहा था। जब वह गांव खापड़ के नजदीक पहुंचा तो सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री के कारण उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे वह सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलवाकर उनके भाई को नागरिक अस्पताल उचाना पहुंचाया, मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी भाई नरेश की मृत्यु सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री की वजह से बाइक का संतुलन बिगड़ने पर हुई है। एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें