जींद। पटियाला चौक पर रेलवे लाइन पार करते समय रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
गांव घिराय निवासी प्रवीन (27) रिश्तेदारी में पटियाला चौक पर आया हुआ था। बुधवार रात वह रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से रेलवे लाइन को पार कर रहा था। उसी दौरान वह रेलगाड़ी की चपेट मे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले कागजातों से मृतक की पहचान संभव हो पाई। घटना की सूचना पाकर रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। रेलवे थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।