फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पानीपत रेललाइन पर जेल के पीछे देर रात ट्रेन की चपेट में आने से इंप्लाइज कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय अशोक कुमार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

जीआरपी को शनिवार रात दस बजे सूचना मिली थी कि पानीपत रेललाइन पर जेल के पीछे ट्रेन की चपेट में आ गया है। इस सूचना पर जीआरपी तुरंत मौके पर पहुंची। आसपास पूछताछ करने पर मृतक की शिनाख्त इंप्लाइज कॉलोनी निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई।
पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाया। अशोक प्राइवेट बस पर चालक थे और वह अक्सर शाम को खाना खाने के बाद रेललाइन की तरफ घूमने जाते थे लेकिन वह ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें