फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेललाइन पर भिवानी रोड बाईपास पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान शिव कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय दीपक के तौर पर हुई है। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


जीआरपी को मंगलवार देर शाम सूचना मिली थी कि भिवानी रोड बाईपास पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है और उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। युवक के पास मिले कागजातों से उसकी पहचान शिव कॉलोनी निवासी दीपक के तौर पर हुई। परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर शाम को दीपक अपने दोस्त से मिलने के लिए शर्मा नगर गया था। वहां लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। वह डेयरी में भैंसों की देखभाल में परिवार का हाथ बंटाता था। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि यह हादसा मंगलवार देर शाम हुआ था। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें