फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में युवक की मौत, परिजनों ने कहा, हत्या हुई

विज्ञापन
पोस्टमार्टम की कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : bureau
विज्ञापन
शहर के दबलैन रोड पर स्थित मेला मंडी के निकट रविवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने एक महिला से अवैध संबंध होने के चलते हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार गांव जामनी निवासी 29 वर्षीय सोनू पिछले चार से दबलैन रोड पर लकड़ी के आरे पर काम करता था और आरे के सामने ही बने एक कमरे में रहता था। रविवार रात को उसका शव कमरे में पड़ा मिला और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के भाई नवीन ने बताया कि उसका भाई सोनू चार साल से नरवाना में फर्नीचर का काम करता था। उसने आरोप लगाया कि इसी बीच उसके  एक महिला से अवैध संबंध हो गए। इसके बाद महिला उसके ब्लैकमेल कर रही थी, लेकिन सोनू उससे पीछा छुड़वाना चाहता था। रविवार रात को सोनू का फोन आया कि महिला पांच-सात लोगों के साथ उसके कमरे के बाहर आई हुई है और वह उसकी हत्या करना चाहते हैं। जब वह फोन आने पर वह पिल्लूखेड़ा थाने में पहुंचे और इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की। लेकिन वहां पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने इसके बारे में नरवाना शहर थाना पुलिस को सूचित करने की बात कही। जब वह नरवाना पहुंच तो उसका भाई सोनू मृत पड़ा था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई की महिला ऊषा ने पांच-सात लोगों के साथ मिलकर की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नरवाना निवासी ऊषा को नामजद करके पांच-सात अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा
मामले में जांच अधिकारी रोशन लाल ने बताया कि मृतक सोनू आरे पर काम करता था। जो सुबह अपने कमरे में मृत मिला है। मृतक के भाई नवीन की शिकायत पर आजाद नगर निवासी ऊषा सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सोनू की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
20जेएनडी 13: पोस्टमार्टम की कार्रवाई करती पुलिस।
20जेएनडी 14 : घटना स्थल पर मौजूद परिजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें