फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेची गई जमीन के 1.70 लाख नहीं मिलने पर व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा

Tue, 09 Jul 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी52 : टावर से नीचे उतरता कृष्ण। संवाद
विज्ञापन
सफीदों । बेची गई जमीन के बकाया एक लाख 70 हजार रुपये नहीं मिलने से परेशान गांव बहादुरगढ़ निवासी कृष्ण गांव में ही मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मोबाइल टावर की ऊंचाई लगभग 120 फीट है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम, डीएसपी तथा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कृष्ण से नीचे उतरने की अपील की। लगभग दो घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद जब प्रशासन ने उसे आश्वासन दिया तो वह नीचे उतरा। जब वह पांच फीट जमीन से ऊपर था तो उसका पांव फिसल गया, जिससे उसे चोट आई। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

शाम को कृष्ण अचानक गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने कहा कि गांव के एक व्यक्ति को जमीन बेची थी। खरीदारकर एक लाख 70 हजार रुपये नहीं दे रहा है। मामले की सूचना पाकर एसडीएम मनीष फोगाट, डीएसपी जितेंद्र व सदर थाना प्रभारी आत्माराम मौके पर पहुंचे। फोन पर बातचीत करके उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। उसने कहा कि जब तक उसके पैसे खाते में नहीं डाले जाते वह नीचे नहीं उतरेगा। कृष्ण ने बताया कि जमीन 9 लाख 80 हजार रुपये में बेची थी। उसे 8 लाख 10 हजार रुपये मिले हैं। बाकी के पैसे नहीं मिल रहे हैं।
6 महीने से लगा रहा गुहार
कृष्ण ने कहा कि 6 महीने से सफीदों व जिला प्रशासन के अधिकारियों के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रहा है। उसने सीएम विंडो में भी शिकायत लगाई थी, लेकिन वहां भी कुछ नहीं हुआ। करीब 15-20 दिन पहले वह सीएम नायब सैनी से मिला था। इसके बाद भी कहीं से कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान होकर उसे टावर पर चढ़ने का फैसला लेना पड़ा।
विज्ञापन

दो घंटे चला हाई प्रोफाइल ड्रामा
कृष्ण 2 घंटे तक टावर पर रहा। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एंबुलेंस व दमकल की गाड़ी को मौके पर बुला लिया था। अधिकारियों ने उसके परिजनों को बुलाया, लेकिन कृष्ण ने उनकी भी नहीं सुनी। 2 घंटे के बाद कृष्ण ने नीचे उतरना शुरू तो किया, लेकिन 5 फुट की ऊंचाई से गिर गया। टावर की दो-तीन पौड़ियों से गिरते के बाद वह रास्ते में अटक गया और बेहोश हो गया। उसे चोट भी आई है। प्रशासनिक अधिकारियों, ग्रामीणों के समझाने पर वह नीचे उतर गया। उसके नीचे उतरने के बाद तत्काल उसे सफीदों के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
क्या कहते हैं डीएसपी जितेंद्र
डीएसपी जितेंद्र ने कहा कि आज ही उनको शिकायत मिली थी। दोनों पार्टियों को बुलाया था। दूसरी पार्टी का कहना था कि पूरी पेमेंट कर चुके हैं। पेमेंट के बाद ही कृष्ण ने रजिस्ट्री करवाई है। कृष्ण 1.70 लाख रुपये बकाया बता रहा है और उन रुपये की मांग को लेकर वह टावर पर चढ़ गया था। इस मामले में दोनों पार्टियों को फिर से बुलाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

08जेएनडी52 : टावर से नीचे उतरता कृष्ण। संवाद

08जेएनडी52 : टावर से नीचे उतरता कृष्ण। संवाद

08जेएनडी52 : टावर से नीचे उतरता कृष्ण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें