फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हर रोज दस गांव के सरपंचों से मीटिंग करेगा जन स्वास्थ्य विभाग

Tue, 09 Jul 2024 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी32: सरपंचों के साथ मीटिंग करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग एसडीओ सुनीता नैन। संवाद
विज्ञापन
उचाना। गांव में पीने के पानी संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जन स्वास्थ्य विभाग गंभीर हो गया है। अब हर रोज जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में दस गांव के सरपंचों के साथ एसडीओ द्वारा मीटिंग की जाएगी। पीने के पानी संबंधित जो-जो समस्याएं है उनका पता कर उनको दूर करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को छात्तर, संडील, डूमरखा कला, सफा खेड़ी, खरकभूरा, सुदकैन कला गांव के सरपंच पहुंचे कार्यालय में पहुंचे। गांव में पीने के पानी की समस्या की सबसे बड़ी वजह सरपंचों द्वारा अवैध पानी के कनेक्शनों को बताया। एसडीओ सुनीता नैन ने जो-जो समस्याएं सरपंचों ने रखी उनका समाधान जल्द करने का उन्हें आश्वासन दिया। सरपंचों ने कहा कि उनके गांव में घर-घर पीने का पानी पहुंचने इसके लिए जो अवैध पानी के कनेक्शन है उनको बंद करवाया जाए। पंचायत जन स्वास्थ्य विभाग का पूरा सहयोग करेंगी क्योंकि हर घर में पानी नहीं पहुंच पाता है। ऐसे कनेक्शनों ने पाइप लाइन लीकेज के चलते गंदा पानी भी सप्लाई होता है।

एसडीओ सुनीता नैन ने कहा कि जल्द गांव में अवैध पानी के कनेक्शन बंद करवाने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। छात्तर गांव से इसकी शुरूआत होगी। जो अवैध कनेक्शन लगाए हुए है उनको पहले नोटिस दिया जाएगा। नोटिस देने के बाद भी अगर वो कनेक्शन नहीं बंद करते है तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। कोई किसी तरह की सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। हर घर पीने का पानी पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर जेई पुनीत साहू, जेई अजय मौजूद रहे।

08जेएनडी32: सरपंचों के साथ मीटिंग करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग एसडीओ सुनीता नैन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें