जींद। डिटेक्टिव स्टाफ ने आरा रोड पर एक व्यक्ति को सट्टा खाईवाल करते काबू किया है। आरोपी के कब्जे से 10 हजार 320 रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी सतीश के तौर पर हुई है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
डिटेक्टिव स्टाफ को शुक्रवार शाम को सूचना मिली थी कि विश्वकर्मा कालोनी निवासी सतीश आरा रोड पर सट्टा खाईवाल कर रहा है। तलाशी लिए जाने पर उसके कब्जे से 10320 रुपये की नकदी तथा सट्टा पर्ची बरामद हुई। शहर थाना मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।