फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना ही समाज की सच्ची प्रगति : सुनीता

विज्ञापन
08जेएनडी01: ढांडा खेड़ी गांव में महिलाओं को जागरूक कर शपथ दिलवाते हुए। स्रोत: कर्मचारी - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जींद। ढांडा खेड़ी गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम एमपीएचडब्ल्यू सुनीता कुमारी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान गांव के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को कन्या भ्रूण हत्या, गिरते लिंग अनुपात, बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सुनीता कुमारी ने कहा कि बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना ही समाज की वास्तविक प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज शिक्षा, खेल, चिकित्सा, प्रशासन, विज्ञान और सेना सहित हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। ऐसे में परिवार और समाज का दायित्व है कि उन्हें समान अवसर और सम्मान मिले।
कार्यक्रम में पीएनडीटी एक्ट की जानकारी देते हुए बताया गया कि भ्रूण लिंग जांच करना और करवाना कानूनन अपराध है। दोषी पाए जाने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है। अवैध लिंग जांच की सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाती है तथा उसे प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।
विज्ञापन

अंत में उपस्थित ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शपथ दिलाई गई। सभी ने बेटा-बेटी में भेदभाव न करने, कन्या भ्रूण हत्या का विरोध करने तथा बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आशा वर्कर अंजू, कविता, आंता, सुखबीरो तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें