फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक दृष्टिकोण को निर्णय लेने की क्षमता बनाएं : प्रो. अनुरिका

विज्ञापन
26जेएनडी25: सीआरएसयू में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस में मौजूद छात्र और अन्य। स्रोत विवि
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों के भीतर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें अनुसंधान की आधुनिक दिशाओं से अवगत कराना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. अनुरिका शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी का दिन महान भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि इसे दैनिक जीवन और निर्णय लेने की क्षमता का हिस्सा बनाना चाहिए।
प्रो. शर्मा ने अंतरिक्ष विज्ञान, डिजिटल तकनीक और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की वैश्विक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिज्ञासा ही विज्ञान की जननी है और विद्यार्थियों को निरंतर प्रश्न पूछने की आदत डालनी चाहिए। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेश बंसल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसकी वैज्ञानिक सोच और नवाचार पर निर्भर करती है।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से स्टार्टअप संस्कृति और मौलिक अनुसंधान से जुड़ने का आह्वान किया ताकि भारत तकनीकी रूप से और अधिक आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने विश्वास जताया कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से भारत विज्ञान के क्षेत्र में विश्व गुरु बनेगा।
विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. आनंद मलिक ने कहा कि ऐसे प्रेरणादायक व्याख्यान विद्यार्थियों के बौद्धिक कौशल को निखारने और विश्वविद्यालय में शोध संस्कृति को सुदृढ़ करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें शोधार्थियों ने करियर और आधुनिक शोध प्रवृत्तियों से संबंधित अपनी शंकाओं का समाधान मुख्य वक्ता से प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. निशा देओपा, डॉ. सुनील रोहिला सहित विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें